फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में युवती सहित तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई तीन सड़क दुघर्टनाओं में युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन

बदलापुर : सिकरारा थाना क्षेत्र के चौरा संतदास गांव निवासी आरती (26) सरोखनपुर बदलापुर निवासी नितेश जायसवाल व ज्ञानचंद मौर्य से किसी काम से मिलने आई थी। देर रात बाइक से ज्ञानचंद उसे जौनपुर छोड़ने जा रहा था। बदलापुर कोतवाली के मिरशादपुर के पास पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे आरती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञानचंद घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि युवती की मां शीला की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
मल्हनी : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी सूरज (24) नगर में रहकर एक फैक्ट्री में कामकाज करता है। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। बृहस्पतिवार की शाम वह बाइक से किसी काम के सिलसिले में कोलाहलगंज बाजार गया हुआ था। शाम छह बजे वह घर के लिए निकला। बाजार से 500 मीटर की दूरी पर सड़क के बीचोबीच अचानक नील गाय के आने से वह बाइक समेत टकरा कर गिर गया। बाइक पर पीछे बैठा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी अंकित (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सूरज का विवाह एक साल पूर्व नौपेड़वा गांव में हुआ था। उसकी पत्नी 6 माह की गर्भवती है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शाहगंज : क्षेत्र के परासिन गांव निवासी सुनील (44) शुक्रवार की दोपहर बाइक से शाहगंज आ रहा था। गोल्हागौर के समीप नहर की पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत उसे घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें