पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बुधवार की रात जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ हुए विचार-विमर्श के बाद तीन प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया, वहीं एक इंसपेक्टर और दो थाना अध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया। इसमें तीन प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा राजेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज महेशपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानंद रजक को पुलिस लाइन्स भेजा गया। इसी तरह अपराध शाखा विवेचना सेल अमित कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा, एसओजी की उप निरीक्षक रमेश कुमार को थानाध्यक्ष मीरगंज, स्वाट टीम के उप निरीक्षक विवेक कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष सुजानगंज बनाया गया। मीरगंज में बीते सोमवार को बंधवा बाजार में आभूषण व्यवसायी से लूट की घटना का खुलासा नहीं कर पाने पर प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानंद रजक पर गाज गिरी।