जौनपुर। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश पदाधिकारिणी में जिले के तीन चिकित्सकों का जगह मिला है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जफरुल हसन, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर डॉ. अमरनाथ पांडेय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. बीडी पांडेय को शामिल किया गया। होम्योपैथिक मेडिसिन बो र्ड के पूर्व रजिस्ट्रार तथा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने वाराणसी के एक होटल में पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अकिंचन फाउण्डेशन के चेयरमैन डॉ. अमरनाथ पांडेय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंट किया।