फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे रखी तीन गुमटिया आग के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। डिहिया बाजार में सड़क किनारे रखी तीन गुमटियां रात में जल गई। गुमटियों में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन, गुमटियां के मालिक ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बाजार में सड़क के बगल गुमटी में रुस्तमपुर गांव निवासी राजनाथ विश्वकर्मा, डिहिया गांव के संजय यादव और राम आसरे गौतम की दुकान थी। इसके पीछे हैदरपुर गांव निवासी घाघर यादव व उनके परिवार की भूमि है। भू-स्वामी का आरोप है कि बहुत बार कहने के बाद भी तीन लोग गुमटी नहीं हटा रहे थे। इसे लेकर कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। तीनों लोग अपनी अपनी गुमटिया पीडब्लूडी की जमीन में होने की बात कह रहे थे। यहां तक कि उसे एससी-एसटी में फंसाने की भी धमकी देते रहते थे। अब खुद गुमटी फूंक कर हमें फंसा रहे हैं। उधर तीनों पीड़ितों ने घाघर यादव के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें