फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
बुजुर्गा गांव में मृतक मासूम बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों को समझाते मडियाहूं कोतवाल। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। उनका नजदीकी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य हादसे में पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना मड़ियाहूं-कठिरांव मार्ग पर डेराड़पुर मोड़ के पास की है। केराकत के कोरेगांव निवासी अतुल गुप्ता 30 अपने साथी रवि गुप्ता व भोला बिंद के साथ बाइक से जा रहा था। डेराड़पुर मोड़ पर विपरित दिशा से आ रही मैजिक की चपेट में आने से तीनों सवार गिर गए। अतुल के सिर में गंभीर चोट से मौके पर ही मौत हो गई। रवि और भोला को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में जौनपुर मार्ग स्थित पाली बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अशोक कुमार विश्वकर्मा 55 निवासी पुरानी बाजार जौनपुर की मौत हो गई। उधर, ग्राम सभा बुजुर्गा में दोपहर के समय छांगापुर से मिट्टी लादकर बुजुर्गा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साजन कुमार के ढाई वर्षीय पुत्र खेसारी की मौत हो गई। वह खेलने के दौरान ट्रैक्टर के सामने आ गया। गांव वालों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव समेत ट्रैक्टर चालक को कब्जे में ले लिया। वहीं गौराबादशाहपुर क्षेत्र में जिले की सीमा से सटे जिवली गांव के पास रोड पर अचानक गाय से टकराकर बाइक सवार सिपाही मऊ निवासी अनुराग राय घायल हो गए। वह गौराबादशाहपुर थाने में तैनात हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें