फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संगोष्ठी के साथ तीन दिवसीय विकास मेले का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय विकास एवं जनकल्याण मेले का मंगलवार को समापन हो गया। मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और शुगर व ब्लड प्रेशर की दवाओं का वितरण किया गया। बाल विकास विभाग ने गोद भराई एवं अन्न प्राशन कार्यक्रम आयोजित कर मातृ एवं शिशु कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत बीज, कृषि दवाओं तथा आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। पंचायतीराज विभाग ने स्वच्छता और शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बनने वाले आयुष्मान कार्ड की जानकारी दी। शिक्षा विभाग, लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। मेले में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट(ओडीओपी) योजना की भी जानकारी दी गई। समापन समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य, ब्रह्मदेव तिवारी, अवधेश शुक्ला, राजबहादुर, मुकेश , चंद्रशेखर, संतोष प्रमोद रहे। बीडीओ जगदीश कुमार, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें