गोशाला में तीन गायों ने तोड़ा दम, हंगामा
मडियाहूं। नगर की गोपाल गोशाला में गुरुवार को भूख-प्यास से तड़प कर तीन गायों ने दम तोड़ दिया। एक गाय को कुत्ते खा गए । इस घटना से गुस्साए गो सेवकों ने गोशाला पर हंगामा किया। सूचना पर तहसीलदार सुदर्शन राम पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत को सूचना दी और पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलवाया। पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी जैकी पांडे ने गोवंश को देखकर कहा कि इसका पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। इसमें कुछ बचा ही नहीं है। इसे गड्ढा खोदकर दफन कर दें। तहसीलदार का कहना है कि गाय का शव क्षत-विक्षत था, जिसे दफन करवा दिया गया। हंगामा करने वालों में रमेश केसरी, राहुल यादव ,भोला, भारत ,नंदलाल सोनकर ,जय सिंह पटेल, विक्की यादव मौजूद रहे।