फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीएचसी बनाए गए कोरोना अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के इलाज के लिए जिले के तीन सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। यहां तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एएनएम को प्रशिक्षित कर दिया गया है। कुल 80 चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ लगाए जाएंगे। सीएचसी पर 30-30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। आपातकाल के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कर जिले के तीन सीएचसी का चयन किया है। इसमें सिरकोनी ब्लाक के नेहरू नगर, सोंधी ब्लाक के मिहरावां और करंजाकला ब्लाक के आदमपुर सीएचसी शामिल है। तीनों अस्पतालों पर चिकित्सकों के साथ पर्याप्त मात्रा में एएनएम और पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा। इन अस्पतालों में बेड लगाने के साथ सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कोरोना के संक्रमण से निबटने के लिए चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण मंगलवार और बुधवार को दो चरणों में दिया गया। कोरोना अस्पताल के लिए ऐसे सीएचसी का चयन किया गया है। जिन पर आवागमन की सुविधा के साथ बेहतर संसाधन हैं।
कोरोना के संक्रमण और आपात काल से निबटने के लिए तीन सीएचसीचयन कोरोना अस्पताल बनाने के लिए किया गया है। इन अस्पतालोें में 80 चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दे दिया गया है। हर अस्पताल में 30-30 बेड लगाए गए हैं। -डॉ. रामजी पांडेय, सीएमओ, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें