क्षेत्र के जोगीबीर बाबा मंदिर के समीप बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन लोगों के पास से चार किलो 400 ग्राम गांजा व एक तमंचा बरामद किया। थानाध्यक्ष राजराम द्विवेदी ने बताया है कि चौकी प्रभारी ईश्वर चंद त्रिपाठी, एसआई रामजनम यादव व टीम के साथ मंदिर के समीप चेकिंग कर रहे थे । इस दौरान तीन संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों क्षेत्र के गोंडा खास गांव निवासी हैं। तलाशी के दौरान धर्मेंद्र चौहान के पास एक किलो 600 ग्राम गांजा, अंगद चौहान के पास एक किलो 400 ग्राम गांजा, असलहा व एक कारतूस, जयहिंद चौहान के पास एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।