थानाध्यक्ष सदानंद राय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में चोरी की पांच बाइक के साथ तीन लोगों के पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ पुरऊपुर नहर के पास से सुबह करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान आते दिखे तो उन्हें रुकने का संकेत किया गया। पुलिस देख बाइक सवार भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। मांगने पर वे वाहन का कागज नहीं दिखा सके। पकड़े गए लोगों को थाने ले आकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रमेश पाल (22) निवासी मिया का पूरा सरायममरेज प्रयागराज, राहुल उर्फ बड़े सरोज (22) निवासी नशीर पट्टी सरायममरेज प्रयागराज व शुभम पटेल (19) निवासी गुलरा सोहसा मुंगराबादशाहपुर बताया। उनकी निशानदेही पर पांच बाइकें बरामद हुईं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।