इंटर काॅलेज मीठेपार के एक शिक्षक को किसी ने स्थानीय थाने का दरोगा बनकर फोन पर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षक ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। बिजनौर जिले के चांदपुर थाने के पाहुली गांव निवासी जसपाल सिंह मीठेपार कॉलेज में गणित के शिक्षक हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर शाम एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उनके हैलो कहने पर उसने कहा कि वह सिकरारा थाने का दरोगा बोल रहा है। आप स्कूल में पढ़ाने आते हो या लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हो। जब शिक्षक ने उसका परिचय जानना चाहा तो उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। फोन मिलने के बाद से वह डरे हुए हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त ने बताया कि तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया गया है।