फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर विधायक को धमकी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बदलापुर थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया एकाउंट पर
विज्ञापन


बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र के खिलाफ गाली गलौज, लाठी डंडे से मारने की धमकी पोस्ट की थी। विधायक के साथ रहने वाले राहुल खरवार ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



बदलापुर कोतवाली के भीमपुर निवासी राहुल खरवार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि राजनीतिक द्वेष को लेकर बदलापुर थाना क्षेत्र के हृदयलाल मौर्य ने 13 जून को सोशल मीडिया पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के विरुद्ध एक पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विधायक को लाठी से मारने की धमकी दी थी। साथ ही व्यक्तिगत तौर पर हसिया, फावड़ा, खुर्पी के जरिये जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें