फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ...ये लापरवाही है भारी, कुछ आप सुधरें कुछ हमारी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नवंबर का महीना यातायात जागरूकता के लिए जाना जाता है। पहली नवंबर से ही स्कूलों के साथ जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम, जांच अभियान तेज हो जाता है, लेकिन लापरवाही इतनी कि इन सबके बावजूद सड़कों पर लोग बेधड़क यातायात नियमों को तोड़ते हैं। हद तो यह कि जिसके कंधे पर लोगों की जागरूकता का जिम्मा है वह खुद नियम तोड़ता है। ऐसे में कुछ आप (पुलिस) की कुछ हमारी (आम जनता) जिम्मेदारी है। दोनों कदम बढ़ाएं, जागरूक बनें तो कइयों की जान बच सकती है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार को यातायात व्यवस्था की पड़ताल की तो कई तस्वीरें सामने आईं। जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा, ओलंदगंज चौराहा, मछलीशहर पड़ाव रोड आदि जगहों पर लोगों की लापरवाही दिखी। कहीं स्कूटी पर चार-चार लोग यात्रा करते नजर आए तो कहीं पुलिस के लोग खुद बगैर हेलमेट के दिखे।
यातायात माह में नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान काटा जा रहा है। साथ ही जो भी पुलिस वाले बगैर हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे है उनका भी चालान काटा जाएगा। ये भी समाज के प्रतिबिंब हैं, जब यह नियमों का पालन नहीं करेंगे तो अन्य लोग अनुसरण कैसे करेंगे। - देवेश सिंह, सीओ यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात माह में अब तक...
कुल चालान- 2998
कुल दुर्घटना- 08
कुल मौत- 04
कुल घायल- 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें