फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आग लगने से तीस बीघे गेहूं की फसल और 80 बोझ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तापमान में बढ़ोतरी और तेज धूप से जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को आग लग गई। इसमें कई बीघा गेहूं की फसल और बोझ जलकर राख हो गया। इसके अलावा नेवढि़या में चलती मोटरसाइकिल में आग लग गई।
विज्ञापन

सुईथाकला: क्षेत्र के बासूपुर ताल में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग तीस बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने किसी तरह रोटावेटर से जोताई कर आग को और आगे बढ़ने से रोका। बासूपुर व एकडला गांव के बीच सैकड़ों एकड़ विस्तृत ताल में दोपहर 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया। फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए रोटावेटर से जिस तरफ आग के बढ़ने का अंदेशा था, उधर जोताई शुरू कर दी। कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई ओर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना में दयाराम वर्मा, उमेश वर्मा, श्यामलाल धुरिया, शेखाहीं निवासी राज बहादुर यादव, बरखू यादव, अशोक यादव, करीमपुर बिंद निवासी रामजी मिश्रा व एकडला निवासी कुछ किसानों की कुल मिलाकर लगभग तीस बीघे से अधिक की फसल जलकर राख हो गई।
मुंगराबादशाहपुर : थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी इंद्रजीत चौहान के गेहूं के बोझ में शुक्रवार दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत में रखे 80 बोझ गेहूं के साथ ही 12 कुंतल भूसा भी जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया ।
विज्ञापन

नेवढ़िया : थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी जगदीश यादव पुत्र जंगबहादुर एक कंपनी के पार्सल डिलीवरी का काम करता है। शुक्रवार दोपहर को युवक बनेवरा गांव में पार्सल देने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। अचानक बाइक धू-धू कर जलने लगी। युवक जान बचाने के लिए मोटरसाइकिल छोड़कर दूर भाग गया और देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई।
जौनपुर। क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को गेहूं की फसल व रिहायशी मड़हे में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया करीब 10 बीघे की फसल व छप्पर जल गए। इसमे रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
सुरेरी: मारिकपुर गांव में खेत के ऊपर से गुजरे 11000 वोल्ट के तार ढीले होकर एक-दूसरे से टकरा गए। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की 10 बीघा फसल जलकर हुई राख। पीड़ित फौजदार सिंह ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया अगल-बगल के किसान शिवसागर, विजय सिंह, सबिता सिंह, संदीप सिंह, दयाशंकर यादव, नीरज यादव भूपेंद्र सिंह आदि के फसलों में भी आग लग गई। अगलग में करीब 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों की सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सुरेरी क्षेत्र के विद्युत विभाग के जेई अरविंद पटेल ने बताया किसानों के फसल जलने की सूचना मिली है। जल्द ढीले तारों को कस दिया जाएगा।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के कबीरपुर गांव निवासी अमर पाल यादव की कबीरपुर चौराहे पर चाय-पान की दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम वे दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
छह रिहायशी मड़हे जल कर राख
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के नखतपुर गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से छह रिहायशी मड़हे जल कर राख हो गया। अगलगी में गृहस्थी का सार सामान और खाद्यान्न जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया। बटनहित गांव सभा अंतर्गत नखतपुर में राजेश पटेल के मड़हे में शुक्रवार शाम अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा होने से लपटें विकराल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से राजेश पटेल के चार मड़हे जल गए। उसमें रखा पशुओं का भूसा, चौकी, खाट, खाद्यान्न जलकर राख हो गया। बगल के मड़हे में राम प्रसाद पटेल की एक जर्सी गाय, भूसा, शीला देवी के घर की खाद्य सामग्री व भूसा सहित एक मड़हा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें