फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्याऊ शिविर लगाकर यात्रियों की बुझाई प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्काउट गाइड जिला इकाई की ओर से रोडवेज परिसर में प्याऊ शिविर लगाकर लोगों की प्यास बुझाई गई। साथ ही मतदान के लिए जागरूक भी किया गया। स्काउट गाइड कैडेट्स ने यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया और बसों के अंदर जाकर यात्रीगण को वोट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कैडेट्स ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से संवाद कर बताया गया कि आपका वोट बेशकीमती है। एक-एक वोट से राष्ट्र का निर्माण होता है और सुयोग्य जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह ने यात्रियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रियों एवं कैडेट्स को 25 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के जरिए उनके अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि मतदान वाले दिन टोली बनाकर मतदाताओं को घर से निकलकर मतदान केंद्रों तक लाने हेतु प्रेरित करें। तथा स्काउट गाइड के बच्चे बूथों पर रहकर बुजुर्गों व दिव्यांगों की मदद करें। संचालन जिला संगठन आयुक्त राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ममता दुबे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अफ्शा तरन्नुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें