डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के हरदासीपुर गांव में छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने जेवर और नकदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। गांव निवासी बब्बन सिंह परिवार के साथ बरामदे में सोए थे। रविवार की सुबह परिवार के लोग उठे तो घर के अंदर सामान बिखरा देख हैरान हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में छत से सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने चार बड़े बॉक्स का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, दो सोने की चेन, झुमका,पायल, मंगलसूत्र, कीमती साड़ियां और बर्तन उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। चंदवक थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहना है कि तहरीर मिली है। मौके पर फोर्स गई थी। मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।