फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद में घुसे चोरों ने चार लाख के सामान पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। महाराजगंज क्षेत्र के कंधी गांव में रविवार की रात बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर के पीछे से घुसे चोर चार लाख रुपये के आभूषण व दूसरे सामान समेट ले गए। सोमवार को परिवार के लोग मुंबई से आए तो कमरों के टूटे दरवाजे और ताले देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन

उमाकांत उपाध्याय का परिवार मुंबई रहता है। सोमवार को दिन में उमाकांत घर आए और दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि अंदर के सभी दरवाजे टूटे हुए थे। मकान के पीछे से चढ़े चोरों ने प्रत्येक कमरे का दरवाजे व ताले तोड़े और इत्मिनान से सारा घर खंगाल डाला। चोर सोने की दो चेन, एक छागल, सोने का एक कड़ा, पायल, अंगूठी के साथ पीतल एवं स्टील के बर्तन उठा ले गए हैं। उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई। गांव में एक महीने में तीन जगह चोरी हो चुकी है। अखिलेश और सभापति के यहां भी चोरी हुई थी। लोगों का कहना है कि पुलिस की पेट्रोलिंग ठीक से न होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें