फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर चाड़कर हजारों के आभूषण उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। प्रयागराज हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में बुधवार की रात चोरों ने सर्राफा की एक दुकान का सटर तोड़कर करीब 40 हजार के आभूषण पार कर दिए। दुकान के मालिक विजय कुमार सेठ बुधवार को रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर 500 मीटर दूर स्थित आवास पर सोने चले गए। बृहस्पतिवार को उन्हें सुबह पांच बजे उनके दुकान का शटर थोड़ा ऊपर उठा होने की सूचना मिली तो वे भाग कर वहां पहुंचे और 112 डायल पुलिस को सूचित कर दुकान के अंदर गए। दुकान में देखने पर ढाई सौ ग्राम चांदी, सोने की कील व नथिया गायब थी। उन्होंने बताया कि सामान की अनुमानित कीमत लगभग 40 से 50 हजार होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें