रसूलपुर गांव में रविवार की रात छप्पर में बंधी भैंस अज्ञात चोर खोल ले गए। घटना की जानकारी सोमवार को होने पर पशुपालक केशव प्रसाद ने आसपास तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। भैंस की कीमत 60 हजार से अधिक बताई जा रही है।