फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और मकान से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा/डोभी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने घर व दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा दिया। चंदवक के कोइलारी बाजार से किराना की दुकान में चोरी की तो बक्शा के चपरामऊ गांव में दो घरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के कोइलारी बाजार में भारत भूषण की किराना की दुकान है। शनिवार रात चोर शटर चांड़कर दुकान में रखा एक हजार रुपये व किराना का सामान चुरा ले गए। बगल में आटा चक्की का दरवाजा तोड़कर उसमें से अनाज चुराया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। बक्शा थाना क्षेत्र के चपरामऊ गांव में शनिवार की रात्रि चोर संतराम यादव व पड़ोसी विनय कुमार यादव के घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े। वहां से आंगन में उतरकर कमरों में चोरी की। अटैची व बाक्स को तोड़कर उसमें रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिए। संतराम के मुताबिक चोर घर से पांच हजार रुपये नकद, सोने-चादी के आभूषण ले गए। वहीं विनय ने दस हजार नकदी, सोने की दो चेन, चार अंगूठी सहित लाखों का आभूषण चोरी होने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वशिष्ठ यादव और एसआई सुनील तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें