फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चोरों ने बनाया पांच घरों को निशाना लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के अमरा अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच बंद घरों का ताला तोड़कर निशाना बनाया। साथ ही बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जिनके यहां चोरी की घटनाएं हुईं हैं ज्यादातर लोग रोजी-रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले पिंटू कुमार दिल्ली में एवं कालू और शिव कुमार हरियाणा में रहकर रोजी रोजगार करते हैं। ओंकार भी बाहर रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी मायके गई थीं। वहीं पंचम गौराबादशाहपुर में रहते हैं। कभी कभार घर आना-जाना लगा रहता है। शुक्रवार की रात चोर खाली घर पाकर पहले दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद घर में रखे बॉक्स, आलमारी और सूटकेश तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह चोरी की सूचना स्थानीय लोगो ने फोन से गृह स्वामियों को दी । पंचम के अनुसार उनके घर में बॉक्स में रखा सोने के दो हार, मांगटीका , समेत करीब लाखों का जेवर और दो हजार रुपये नगद चोर उठा ले गए बाकी चार घरों के गृह स्वामी अभी परदेश हैं जिनके सामान की जानकारी पता नही चल पाई। आस पास के घरों में चोरी हुए सामान के बॉक्स और कपड़े खेतो में फेंके मिले । इसकी सूचना 112 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा का कहना है की तहरीर मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
चोरों ने घर और पाही से उड़ाया हजारों का सामान
खुटहन। थाना क्षेत्र के दो गांवों से चोरों ने शुक्रवार की रात एक बंद पड़े घर और पाही को निशाना बना दिया। दोनों जगहों से लगभग 75 हजार कीमत का सामान चोर समेट ले गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन


जगजीवन पट्टी गांव निवासी अजय गौतम ने बस्ती से तीन सौ मीटर दूर खेत में नया घर बनाया है। शुक्रवार की शाम को वह किसी काम से पुराने घर पर आए थे। वहीं भोजन कर सो गए। रात में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर रखे सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरी, स्टेबलाइजर और पीतल के वर्तन उठा ले गए। बगल गांव कम्मरपुर निवासी रोहित गौतम की पाही पर कमरे की कुंडी तोड़ भीतर 15 केवीए का स्टेबलाइजर चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें