बहरीपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे में रखा सूटकेस तोड़ कर नकदी और गहना सहित लगभग एक लाख का सामान उठा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि गांव निवासी राधेश्याम यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रात में अज्ञात चोर घर में घुसकर कमरे में रखा सूटकेस तोड़ कर 22 हजार नकदी, एक मोबाइल फोन,सोने की चेन व अंगूठी उठा ले गए। घटना के दूसरे दिन सुबह जब घर के कमरे में देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।