फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर के अढनपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने वीरेंद्र दुबे और धर्मेंद्र दुबे के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि उनकी पत्नी निर्मला देवी मकान के पिछले हिस्से में बंद कमरे में सो रही थी। दूसरे हिस्से के मकान में लगे ताले को तोड़कर चोर घर में दाखिल हो गए। अलमारी तोड़कर चोरों ने उसमें रखी अंगूठी, पायल, झुमका और लगभग दस हजार नकद सहित कपड़े उठा ले गए। सुबह जब निर्मला देवी उठी तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था। अलमारी में सामान भी बिखरे हुए थे। घटना की सूचना मछलीशहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। कोतवाली निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें