फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन घरों से चोरों ने नकदी और हजारों के समान उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डिहिया गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इस दौरान आलमारी में रखा लाइसेंसी पिस्टल, नकदी और हजारों के आभूषण उठा ले गए। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। तीनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी उमेश सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल लोहे की आलमारी में रखकर उसकी चाबी दीवार में लगी खूंटी में टांग दिया था। परिवार के लोग भीतर आंगन में और उमेश घर के सामने बरामदे में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर आलमारी खोलकर उसमें रखा पिस्टल व वहीं खूंटी में टंगे पैंट की पर्स से 700 रुपये पार कर दिया। यहां से निकल चोर बगल पड़ोस के राजेश सिंह के घर में घुस गए। कमरे में रखा बाक्स खोल उसमें से एक सोने की बाली और पांच हजार नकदी उड़ा दिए। यहां से हौसला बुलंद चोर बगल के ही रवींद्र सिंह के घर के भीतर घुस गए।
कमरे में टंगे पैंट की पर्स से एक हजार रुपये निकाल कर चोर गायब हो गए। इसकी भनक तीनों परिवारों में किसी को भी नहीं लगी। सुबह उमेश आलमारी खुली देख भीतर तलाश किए तो पिस्टल नदारद थी। हल्ला होने पर सब अपने अपने घरों की तलाशी शुरू कर दिए। तब पता चला कि चोर तीन घरों को निशाना बना चुके हैं। चोर तीनों घरों में कैसे प्रवेश किए, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह सभी घरों के मुख्य दरवाजे रोज की तरह बंद पाए गए। डॉग स्क्वायड भी कुछ संकेत नहीं दे सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें