सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में बुधवार की रात्रि हौसला बुलंद चोरों ने एक मकान के अंदर से गहने और कीमती वस्तु को गायब कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बाबत थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि भटेवरा गांव निवासी सुशील सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 2 बजे जब शौच के लिए जगे तो देखा कि कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद इकट्ठा हुए लोगों ने देखा कि कमरे के अंदर रखा चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, हार समेत कई कीमती जेवरात गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी हुई है, पीड़ित ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दिया। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।