फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छत के रास्ते घुसे चोर, आभूषण व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिझवार सारंग गांव में बुधवार की रात चोर एक घर से हजारों रुपये के आभूषण व कीमती कपड़े उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बिझवार सारंग गांव निवासी देवेंद्र पांडेय, महेंद्र, अनिल और सुनील चार भाई एक ही मकान में रहते हैं। इसमें अनिल के परिवार के अलावा बाकी सभी बाहर रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में उतर गए। अनिल की पत्नी व बेटी आगे के हिस्से में सो रही थी। चोर चारों भाईयों के कमरे का ताला तोड़कर, बक्सा, अटैची में रखे आभूषण व कपड़े उठा ले गए। अनिल की पत्नी ने बताया कि सोने का झुमका, नाक की कील, चांदी के पायल व करधनी और पांच हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। अन्य भाईयों का क्या चोरी गया है यह उनके आने पर ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें