फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से पार किया नगदी समेत हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत पनिहर छावनी गांव में रविवार की रात चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। राजदेव वर्मा अपने परिवार के साथ खाना खा कर सो गए। दीवार के सहारे आंगन में लगी सीढ़ियों से घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखी दो पेटियां उठा ले गए। घर से 200 मीटर दूर खेत में पेटी टूटी हालत में मिली। पेटी में करीब 25 हजार नगदी सहित दो पैजनी और तीन सोने के जेवर लेकर उठा ले गए। सुबह जब नींद खुली तो दरवाजा खुला देख परिजनों को चोरी होने का संदेह हुआ। आनन फानन में परिजन जब घर में देखे तो दो पेटियां गायब थीं। पीड़ित ने 112 नंबर पर फोनकर पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मौके पर छानबीन करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें