फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बैंक की खिड़की तोड़कर बैटरी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के लोहिया नगर बलरामपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बृहस्पतिवार की रात खिड़की तोड़कर घुसे चोर दो बैटरी उठा ले गए। बैंक का सायरन बजने पर चोर भाग गए। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और शाखा प्रबंधक ने छानबीन की।
विज्ञापन

रात में करीब 12 बजे चार पहिया वाहन से पहुंचे चोर बैंक के पीछे की खिड़की को तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद वहां रखीं दो बैटरी निकाल ली। इसी बीच बैंक का सायरन बजने लगा। बरात जा रहे लोगों ने घटना की जानकारी चंदवक पुलिस को दी। इतने में चोर बैटरी लेकर पतरही बाजार की तरफ भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शाखा प्रबंधक मोदी राम को सूचना दी। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। बैंक मैनेजर की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें