खेतासराय। नगर के उत्तरी छोर पर स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने छह महीने के अंदर मंगलवार की रात दूसरी बार चोरी की। चोरों ने मां काली के पैर से पायल और दान पेटिका से पैसे गायब कर दिए।
बुधवार को सुबह जानकारी होने पर मंदिर का देखरेख करने वालों के साथ कृष्ण मुरारी मौर्य ने थाने में चोरी की तहरीर दी। धर्मरक्षक मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के चलते बुधवार की सुबह प्रकाश माली मंदिर की सफाई करने गए थे। दान पेटिका टूटी देख उन्होंने आसपास के लोगों को बताया। मां काली के पांव से पायल भी गायब थी। चोर एंप्लीफायर भी उठा ले गए। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी वह कोर्ट में हैं। पता करके बाद में बताएंगे।