फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चोरों ने घर में घुसकर गहने और नकदी पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थानाक्षेत्र के अंतर्गत चौकी खुर्द (सिसवां) गांव में रविवार की रात बेखौफ चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने न केवल कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि जाग जाने पर घर की युवती के साथ धक्का-मुक्की कर उसे घायल भी कर दिया। चौकी खुर्द (सिसवां) गांव निवासी बड़ेलाल यादव के घर में 4 मई 2026 की रात लगभग एक बजे चोरों ने धावा बोला। बताया जा रहा है कि 2-3 की संख्या में आए चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। चोरों ने घर में रखे कीमती सामानों को खंगाला और सोने की जंजीर, नथिया, कंगन, झुमका, पायल, करधन और अंगूठी शामिल है तथा लगभग 30 हजार नकद सहित लगभग साढे तीन लाख की चाेरी की। चोरी के दौरान बड़ेलाल की पुत्री मधु की नींद खुल गई। जब उसने चोरों को देखा और शोर मचाना शुरू किया, तो चोरों ने उसे जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर चोटिल हो गई। शोर सुनकर जब तक परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण इकट्ठा होते, चोर मौके से भागने में सफल रहे। घायल मधु को तत्काल एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल मछलीशहर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित बड़ेलाल यादव ने थाने में तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष मीरगंज मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें