फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ाया.......

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में बुधवार की रात दो घरों में घुसकर चोरों ने तीन लाख से अधिक का आभूषण कपड़े व नकदी उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चौकी खुर्द गांव के मंशाराम उपाध्याय के पुत्र संजय उपाध्याय और राजू उपाध्याय मुंबई से 15 दिन पहले आए थे। सभी घर के बाहरी कमरे में होम क्वारंटीन थे। महिलाओं के आभूषण और कपड़े घर के अंदर के कमरों मेंरखे गए थे। बुधवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। अंदर रखे दो बक्शे उठा ले गए। सुबह एक बक्शा घर के शौचालय के पास और दूसरा बड़ा बक्शा घर से पश्चिम तरफ बगीचे में टूटा हाल में मिला।
मकान मालिक के अनुसार दो सोने की चेन, अंगूठी, तीन किलो से ज़्यादा चांदी के आभूषण, कीमती साड़ियां सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। गांव के शेषधर पांडेय के घर में भी चोरी हुई, लेकिन पूरा परिवार अहमदाबाद में होने के कारण गायब हुए सामानों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई। मीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें