क्षेत्र के रेहटी गांव के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक व तमंचा कारतूस के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजयशंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक रमेश चन्द्र, सदन प्रसाद रेहटी गांव से एक चोरी की बाइक व तमंचा 315 बोर तथा जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गौरव सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह निवासी बिबनमऊ थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बिरुद्ध कई थाना में अभियोग पंजीकृत है। उसके बिरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।