Jaunpur News: जौनपुर जिले में धोखे से नानी से अंगूठा लगवाकर नाती ने 35 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए। घटना को लेकर पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एनएचएआई से मिले 35 लाख से ज्यादा की रकम नाती ने धोखे से अंगूठा लगाकर निकाल लिए। पीड़िता सीता देवी की तहरीर पर नाती समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
पीड़िता सीता देवी ने क्षेत्राधिकारी मछली शहर प्रतिमा वर्मा से शिकायत की थी। कोदहीं निवासी पीड़िता सीता देवी ने आरोप लगाया कि एनएचएआई से 35 लाख 10 हजार 965 रुपये 3 अक्तूबर 2025 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुंगराबादशाहपुर शाखा में खाते में आया।
प्रयागराज के फूलपुर दानापुर निवासी उनकी बेटी का बेटा (नाती) कार्तिकेय और उसका मित्र कमल कुमार यादव नया पासबुक निकलवाने के लिए एक फॉर्म पर अंगूठा लगवाकर अपने मोबाइल नंबर को जोड़ लिया।
आरोप है कि पीड़िता की बिना अनुमति के पूरी रकम निकाल ली, जानकारी पीड़िता के बेटों को हुई। रुपये मांगने पर कार्तिकेय सिंह जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।