फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव के लोगों के लिए होंगे दो विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। रेहारी गांव के मतदाताओं के लोगों ने केराकत और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के दो विधायकों को चुनने के लिए सोमवार को अपना वोट डाला। गांव के लोगों का कहना था कि परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में विकास खंड जलालपुर की इस ग्राम पंचायत को केराकत और जफराबाद दो विधानसभा क्षेत्रों में बांट दिया गया था। तब से यह गांव प्रधान एक और दो विधायक चुनता है, क्योंकि रेहारी ग्राम पंचायत के लोग जिनकी मतदाताओं की संख्या करीब 834 है, केराकत विधानसभा क्षेत्र का विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। दूसरी तरफ, इसी गांव के बेला पुरवां के मतदाता जिनकी संख्या करीब 632 है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र का विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। यह गांव रेहारी और बेला दो पुरवों में बंटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें