फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम सैमुअल पॉल एन और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने शनिवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने छात्रावास, मेस और ओपीडी की व्यवस्थाओं को देखा। कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में संचालित निर्माण कार्यों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अस्पताल संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली गई। प्रशासनिक भवन में लिफ्ट निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद केंद्रीय पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई और पुस्तकालय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आरब. कमल, सीएमएस डॉ. एए जाफरी, वित्त नियंत्रक अतुल चौधरी सहित सिविल व विद्युत विभाग के परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें