फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक माह नहीं होंगे मांगलिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। 14 मार्च से पूरे एक माह के लिए खरमास लग रहा है, जिसके चलते मांगलिक लग्न मुहूर्त स्थगित हो जाएंगे। ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल बताते हैं कि 14 मार्च शनिवार को रात्रि 3:07 पर मीन राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास प्रारंभ हो जाएगा। इस अवधि को मीन की संक्रांति कहा जाता है। शास्त्रों में संक्रांति के पुण्य काल में स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। मीन की संक्रांति में पावन नदियों में स्नान और गौ, अन्न का दान देना फलदायी कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार खरमास में कुछ कार्य ऐसे हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए। जैसे-बाग बगीचे को लगवाना, भवन निर्माण, प्रतिमा स्थापना, नवीन व्रत का प्रारंभ, व्रतों का उद्यापन, प्रथम उपाकर्म, देवता स्थापन, दीक्षा, यज्ञोपवीत आदि कार्य वर्जित हैं। मांगलिक कार्यों में जैसे-विवाह, यज्ञ अनुष्ठान, कर्ण वेध, मुंडन, विद्या आरंभ आदि कार्यों को खरमास में नहीं किया जाता है। कर्मकांड के विद्वान पं. मुरारी श्याम पांडेय व्यास बताते हैं कि 14 अप्रैल मंगलवार को दिन में 11:25 पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास की समाप्ति होगी। मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें