फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात प्रजाति के पौधे लगाने पर होगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार 50 लाख 07 हजार 017 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सबसे बड़ी भागीदारी ग्राम्य विकास विभाग को होगी। उन्हें 18.42 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

वन विभाग भी 16 हजार से अधिक पौधे लगवाएगा। खास बात यह कि इस बार पौधरोपण अभियान में उन पौधों के रोपे जाने को प्राथमिकता दी जाएगी, जो भरपूर ऑक्सीजन का स्रोत हैं। इसके लिए नर्सरी तैयार कराई जा रही है। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से पौधरोपण के महाअभियान की शुरुआत होगी। हर विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें लक्ष्य आवंटित किया गया है। कोरोना संक्रमण से जूझते देश में इस अभियान के जरिए पर्यावरण को सुधारने पर विशेष जोर है। लिहाजा इस बार अधिक ऑक्सीजन देने वाले सात प्रजाति के पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, नीम, अर्जन, आंवला व बेल शामिल हैं। वन विभाग की नर्सरियों में ये पौधे पर्याप्त संख्या में तैयार कराए जा रहे हैं। ताकि इनके रोपण में कोई दिक्कत न आए। विभाग की नर्सरियों में कुल 63 प्रजातियों के 75 लाख पौधे मौजूद हैं। प्रभागीय वनाधिकारी जीसी त्रिपाठी का कहना है कि लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण करने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। नर्सरी में पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस साल अधिक ऑक्सीजन देने वाले सात प्रजाति के ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें