फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लेकर एक-दूजे के होंगे 101 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एक माह से शादी होने का अरमान पाले 101 जोड़ों का इंतजार समाप्त हुआ। बुधवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गयासपुर में सात फेरे लेकर 101 जोड़े एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी के लिए जिला समाज कल्याण विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 101 जोड़ों का चयन शादी कराने के लिए किया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने 18 जनवरी को अपने आवास पर इनकी शादी के लिए योजना बनाई थी, लेकिन उनका तबादला हो गया। तब से यह जोड़े शादी का इंतजार कर रहे थे। जिला समाज कल्याण विभाग ने शादी कराने के लिए तिथि व स्थान का चयन कर लिया है। अब ब़ुधवार को सिरकोनी ब्लॉक के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गयासपुर 101 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों की शादी बुधवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गयासपुर में होगी, इसके पहले इन जोड़ों की शादी करीब एक माह पहले जिलाधिकारी आवास पर होनी थी, लेकिन उनका तबादला होने से नहीं हो पाई थी। - विपिन कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें