कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि पंडित रूप नारायण त्रिपाठी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा है। वह सोमवार की देर शाम जगतगंज स्थित जगत नारायण इंटर कालेज परिसर में रचनाकार एवं पत्रकार पं. रूपनारायण त्रिपाठी की पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पं. त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. त्रिपाठी जन कवि थे। लैकफैड के अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि त्रिपाठी की रचनाएं प्रेरणादायी संदेश के साथ-साथ विकास का भी संदेश देती हैं। टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, जियाराम शुक्ल, विकल साकेती आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने स्व. त्रिपाठी को साहित्य रत्न की संज्ञा दी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर पूर्व कुलपति डा. डीडी दूबे, डा. प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, बीडी सिंह, डा. गौरीशंकर त्रिपाठी, डा. आरएन सिंह, शेर बहादुर सिंह, कैलाश नाथ, वीरेंद्र प्रधान डा. पीपी सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सभाजीत द्विवेदी, छविनाथ मिश्र, दीपक सिंह, रामजी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित चंद्रेश मिश्र ने किया।