जौनपुर। जिले में धान खरीद की शुरुआत शनिवार को हो गई है। खरीद के पहले दिन 148 केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। विपणन विभाग के मुताबिक बारिश के कारण किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
चार से पांच नवंबर से चयनित केंद्रों पर किसानों की आवक शुरू हो जाएगी। अब 3282 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिले में इस साल एक लाख 53 हजार 64 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती हुई है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए इस साल शासन की ओर से धान खरीद का समर्थन मूल्य 69 रुपये बढ़ा दिया गया है।
बीते साल सामान्य धान 2300 रुपये व ग्रेट ए धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हुई थी। इस साल 69 रुपये बढ़ाकर यानी सामान्य धान 2369 रुपये व ग्रेट ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद शुरू हो गई है।