फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आधी रात से सुबह 11.30 बजे तक तारापुर कॉलोनी में कटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी और उमस के साथ ही बिजली कटौती ने भी लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। दिन हो या रात बिजली की मनमानी कटौती की जा रही है। शहर की तारापुर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर रात 2.30 बजे से लेकर शुक्रवार के सुबह 11.30 बजे तक बिजली नहीं थी। इससे कालोनीवासी पूरी रात परेशान रहे। शहर के अन्य इलाकों में भी देर रात से लेकर सुबह तक ट्रिपिंग होती रही। बिजली कटौती अधिक होने से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। एक तरफ तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस से तो लोग परेशान हैं ही, बिजली निगम की ओर से की जा रही अघोषित कटौती ने सबका चैन छीन लिया है। अधिकारियों के मुताबिक लोकल फाल्ट के चलते भीषण कटौती हो रही है। सवाल यह है कि आखिर यह फॉल्ट क्यों हो रहे हैं। दो वर्ष से बिजली समस्या दूर करने के लिए हो रहीं तैयारियों को शहरवासियों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। शहर के तारापुर कालोनी, रुटट्टा, बाबाजी कुटिया के पास, अहमद खां मंडी, लाइन बाजार समेत शहर के अधिकांश मोहल्ले में फाल्ट के चलते बृहस्पतिवार रात से बिजली कटौती होती रही। तारापुर सेक्टर नंबर नौ में केबल जल जाने से रात 12 बजे से कटी बिजली सुबह आठ बहाल हो सकी। इसके अलावा ओलंदगंज, नईगंज, जोगियापुर, शेखपुर समेत अन्य जगहों पर बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और खराब हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात से घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे किसानों की सिंचाई के लिए भी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें