फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: झाड़ी में युवक की सिर कटी हुई लाश मिलने से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही-जौनपुर मार्ग के किनारे रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव स्थित दुबान बस्ती में पोखरी के पास झाड़ी में सोमवार को एक युवक की सिर कटी हुई लाश मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास कराया, लेकिन पता नहीं चल सका। ऐसे में उसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। शव देखने से पता चला कि कम से कम दो दिन पुरानी लाश है। किसी ने घटना को अंजाम देकर झाड़ी में शव फेंक दिया।
विज्ञापन

गंधौना गांव के दुबान बस्ती के पश्चिमी छोर पर पोखरी है। पोखरी पर काफी झाड़ियां हैं। गांव के लोग सुबह टहलने एवं शौच के लिए प्रतिदिन जाते हैं। सोमवार की सुबह भी कुछ लोग उधर गए थे। पोखरे के पास जब लोग पहुंचे तो दुर्गंध आने लगी। किसी जानवर के मरे होने की आशंका जताते हुए कुछ ग्रामीण दुर्गंध की तरफ बढ़े तो करीब 40 वर्षीय युवक का शव झाड़ी में पड़ा था। जब शव के पास ग्रामीण पहुंचे तो उसका सिर धड़ से गायब था। धीरे धीरे यह सूचना पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते पोखरी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शव की पहचान करने में जुट गए, लेकिन आस पास के किसी युवक का शव नहीं होने से ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने चौकी प्रभारी कश्यप सिंह को घटना के बारे में बताया। कुछ देर के बाद रामपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय भी पहुंच गए। उन्होंने शव को बाहर निकलवार मोर्चरी भिजवा दिया। बताया कि शव किसका है पहचान नहीं हो सकी है। मोर्चरी में रखा गया है।

घटना कहीं और करके झाड़ी में फेंका शव


मौके पर जुटी भीड़ के बीच मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि शव देखकर ऐसा लगा कि किसी युवक की हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। क्योंकि आस-पास कहीं खून आदि उस तरह से नहीं गिरा था। युवक के पैर में जूते, बाकी शरीर में जींस की पैंट और टी-शर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें