फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फोन पर पति से हुई कहासुनी, फिर फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में सोमवार को विवाहिता का बंद कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। घटना से कुछ समय पहले उसकी पति से फोन पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव निवासी गीतांजलि उपाध्याय (35) पत्नी विपिन उपाध्याय सोमवार की सुबह 9 बजे मोबाइल पर पति से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्साई गीतांजलि फोन काट कर कमरे में चली गई। पति ने फिर से फोन लगाया तो मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले कमरा भीतर से बंद देखकर आवाज लगाए। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजन अनहोनी की आशंका से सहम गए। आनन-फानन में परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो भीतर का दृश्य देखकर अवाक रह गए। गीतांजलि का शरीर पंखे में साड़ी के सहारे लटक रहा था। परिवार वाले उसे नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पति संगीत से जुड़ कर परिवार का भरण-पोषण करता था, वह चार दिन पूर्व घर से संगीत कार्यक्रम में गया था। मृतका की दो पुत्रियां सीता (8) व गीता 6 माह की हैं। घटना की सूचना पति और मायके वालों को दी गई है। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि विवाहिता की फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें