फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शनिवार को खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह रहा। कपड़ा, आभूषण के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल्स की दुकानों पर जमकर भीड़ रही। विभिन्न कंपनियों की ओर से दिए जा रहे छूट और अन्य ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त धनतेरस के समान ही शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस मुहूर्त में दीपावली की खरीदारी के लिए लोग उत्सुक दिखे। कई दिनों से बाजार में चल रही तैयारी का असर शनिवार को साफ दिखा। सुबह से ही शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी थी। आभूषण, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटो मोबाइल्स की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। लोग मनपसंद सामान लेने के लिए उतावले रहे। कार-बाइक और आभूषण की बुकिंग कराई गई, जिससे उन्हें धनतेरस या दीपावली पर उसकी प्राप्ति आसानी से हो सके। कोरोना काल में महीनों तक बाजार में सुस्ती के बावजूद कार, बाइक की खरीदारी के प्रति लोगों में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। मांग इस कदर है कि कई कंपनियां पसंदीदा मॉडल की बाइक और कार उपलब्ध कराने में हाथ खड़े कर रही हैं। पाठक होंडा के अधिष्ठाता भास्कर पाठक ने बताया कि शनिवार को पुष्य नक्षत्र के कारण गाड़ियों की बुकिंग काफी ज्यादा तादाद में हुई। सभी की डिलीवरी धनतेरस और दीपावली तक देनी है। इस समय बाइक के कई नए मॉडल उपलब्ध हैं। युवाओं में काफी मांग है। पुलिस लाइंसस्थित सिद्धिविनायक ज्वेलर्स के अधिष्ठाता सूरज सोनी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे शुभ लाभ महोत्सव का ग्राहकों को कूपन वितरित किया गया, जिससे ग्राहकों ने बड़े ही उत्साह के साथ उसे ड्रॉप बॉक्स में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें