जौनपुर। मल्हनी पड़ाव से ओलंदगंज तिराहे पर सोमवार दोपहर दो घंटे तक भीषण जाम से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में खड़े-खड़े यात्रियों के पसीने छूट गए। यातायात पुलिस की निष्क्रियता व किसी भी होमगार्ड या पुलिस की तैनाती न होने के कारण जाम में अव्यवस्था बनीं रही। रक्षाबंधन के कारण लोगों को रिश्तेदारियों में आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें असुविधा झेलनी पड़ी। कुत्तूपुर बाईपास, ओलंदगंज, मल्हनी पड़ाव की तरफ से आने-जाने वाले लोग किसी भी ट्रैफिक पुलिस के न रहने से जाम में फंसे रहे। मल्हनी बाजार, पट्टीनरेंद्रपुर बाजार, शहर कोतवाली आदि प्रमुख चौराहों पर काफी समय तक जाम लगा रहा। इससे लोग गंतव्य पर देर से पहुंचे।
.......................................
वर्जन ...
मल्हनी पड़ाव से ओलंदगंज तक ट्रैफिक पुलिस नहीं होमगार्डों की ड्यूटी रहती है। रक्षाबंधन के चलते होमगार्ड छुट्टी रहे। इस मामले को दिखवाते हैं।
-जीडी शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक यातायात, जौनपुर