फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन भी आपत्ति देने वालों की लगी रही भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची पर अंतिम दिन मंगलवार को भी आपत्तियां देने वालों की भारी भीड़ लगी रही। कई गांवों से आपत्ति देने आधा दर्जन से अधिक लोग आ रहे थे। अमिलियां के राकेश विश्वकर्मा अब तक प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित न होने से असंतुष्ट हैं तो बरामनपुर निवासी माता प्रसाद की भी यही शिकायत है। सबरहद निवासी रामअजोर को आपत्ति है कि ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होना चाहिए। एससी के लिए एक बार भी आरक्षित नहीं रहा है। लगभग सभी की शिकायतें ऐसी ही थी।
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के बाद फिर से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य सहित ब्लाक प्रमुख के पदों का आरक्षण किया गया, इस दौरान करीब 10 से 12 फीसदी ग्राम पंचायतों का आरक्षण प्रभावित हुआ। इन सभी पदों का आरक्षण जिला स्तर से किया गया है, इसके बाद विगत शनिवार की आधी रात को आरक्षण सूची का प्रकाशन किया गया, जिस पर मंगलवार तक आपत्ति लेने की अंतिम दिन है। अंतिम दिन आपत्ति देने वालों की भारी भीड़ लगी रही। लोग डीपीआरओ कार्यालय खुलने से पहले ही आपत्ति देने के लिए पहुंच गए थे। कार्यालय खुलते ही आपत्ति देने के लिए लोग आपस में धक्का मुक्की भी कर रहे थे। हर कोई पहले आपत्ति देना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें