फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं, भटक रहे किसान

विज्ञापन
 बेलवा में  बंद पड़ी सहकारी समिति।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। धान की फसल में अभी यूरिया की जरूरत है लेकिन कई साधन सहकारी समितियों में यूरिया खत्म हो गई है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में जिले उपलब्ध है। जहां नहीं है, वहां जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

धान की फसल में अभी यूरिया की जरूरत है। उधर, कई साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खत्म हो गई है। इससे किसान यूरिया के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यूरिया समय पर नहीं मिलने पर पैदावार में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को 12 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद दिखी। मडियाहूं :
साधन सहकारी समिति किशनपुर, साधन सहकारी समिति मईडीह व बेलवा में यूरिया खत्म हो गई है। साधन सहकारी समिति बेलवा के सचिव केशव पाल ने बताया कि समिति पर यूरिया खत्म हो चुकी है। इसकी डिमांड की गई है। जल्दी ही मिल जाएगी। गौराबादशाहपुर :
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति सुरैला, भुइली गोदाम, बंजारेपुर में यूरिया का स्टॉक खत्म हो गया है। मनिहा गोविंदपुर गांव निवासी किसान जयप्रकाश दुबे, सरसौड़ा गांव निवासी किसान प्रवीण सिंह ने बताया कि कई दिन से यूरिया के लिए साधन सहकारी समितियों पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन यूरिया नहीं मिल पा रही है।
मल्हनी :
मल्हनी बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया समाप्त हो गई है। जर्रो गांव निवासी किसान संतोष यादव, प्रिंस कुमार, कौडिया निवासी रमाकांत ने बताया कि दो दिन से समितियों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन यूरिया नहीं मिल रही है। सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि 11 टन यूरिया का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्दी ही उपलब्ध हो जाएगी। सुइथाकला :
साधन सहकारी समिति शेखपुर, साधन सहकारी समिति अर्सिया, साधन सहकारी समिति अमारी, साधन सहकारी समिति सराय मोहिउद्दीनपुर में यूरिया नहीं है। रुधौली निवासी संजय तिवारी, नरवारी निवासी दिलीप गुप्ता ने जिम्मेदार अधिकारी से समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। साधन सहकारी समिति शेखपुर के सचिव सभाजीत वर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह यूरिया आई थी। अभी खत्म हो गई है। इसकी डिमांड की गई है। रैक आ गया है। जल्दी ही समिति पर यूरिया उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें