फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंडरपास नहीं, तय कर रहे 15 किमी अधिक दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई-जरौना रेलवे स्टेशन के बीच रामपुर-चौथार गांव में अंडरपास रास्ता नहीं बनने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय व तहसील जाने के लिए 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। भटहर से कमासिन जाने वाली सड़क पर रामपुर-चौथार गांव में अंडरपास रास्ता की मांग कई वर्षों से ग्रामीण कर रहे है। लेकिन सरकार ग्रामीणों की सुधि नहीं ले रही है। इसके कारण ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समय जल निकासी के लिए बनी पुलिया से होकर बाइक सवार व पैदल लोग यात्रा कर रहे हैं। लेकिन बरसात में पैदल भी मुश्किल हो जाता है। पुलिया में पानी भरने के कारण लोग नहीं निकल पाते है। इसके कारण लोगों को जिला मुख्यालय या तहसील पहुंचने के लिए 15 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।
लोग या तो जरौना या फिर जंघई होकर ही जिला मुख्यालय जा पाते हैं। इससे लोगों को समय के साथ ही अतिरिक्त धन भी खर्च करना पड़ रहा है। इस रास्ते से रोज लगभग दो से तीन हजार लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्व सांसद वीपी सरोज को भी ज्ञापन सौंप अंडरपास की मांग कि थी लेकिन वह भी अंडरपास नहीं बनवा सके। वर्तमान सांसद प्रिया सरोज से भी लोगों ने अंडरपास बनवाने की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश चौरसिया का कहना है की वीपी सरोज ने प्रयास किया था लेकिन अंडरपास नहीं बन पाया। भटहर के पूर्व प्रधान उषा मौर्या के पुत्र सुधीश मौर्या का कहना है कि सांसद प्रिया सरोज को ज्ञापन सौंप कर अंडरपास रास्ता बनवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें