फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 120 कारखानों वाले सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन की सुविधाएं ही नहीं

विज्ञापन
पचहटिया से सरायख्वाजा रिंंग रोड मार्ग। श्रोत संवाद ।
विज्ञापन
जौनपुर। 120 छोटे बड़े कल कारखानों वाले सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन की सुविधाओं का अभाव है। यहां आने के लिए न तो ट्रेन की रूट है और न ही रोडवेज बस स्टैंड ही है। कारोबारियों को यहां से आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

ट्रेन की सुविधा नहीं होने के कारण उद्यमियों को कच्चा माल मंगाने व उत्पाद को भेजने में काफी परेशानी होती है। उत्पादन के माल को ट्रांसपोर्ट से भेजना कारोबारियों को महंगा पड़ता है। प्रतिस्पर्धा के दौर में यहां के उद्यमी पीछे रह जाते हैं। 16 जून 1997 के पहले यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास के अधीन था। इसी संगठन की ओर से एक बस अड्डा बनवाया गया था। जिसे आगे चलकर तत्कालीन सीडा प्रबंधक ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। आज भी यहां बस अड्डे के अभाव कारोबारियों को खटकता है। इसके स्थान पर एक अस्थायी बस स्टॉपेज का बोर्ड लगाकर परिवहन निगम की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। न तो यहां बसें रुकती हैं और न तो यहां विभागीय कर्मचारियों की नियुक्ति है।

बोले कारोबारी
परिवहन की सुविधा न होने के कारण यहां लगा पावर प्लांट भी बंद हो गया। पावर प्लांट के लिए ट्रक से कोयला मंगवाना मंहगा पड़ रहा था। संसाधनों के अभाव में कोई भी उद्यमी बाहर से आकर यहां पर उद्यम लगाकर जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इसलिए सतहरिया को ट्रेन रूट से जोड़ा जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

-दिलीप खुटिया, प्रबंधक, अभिनव स्टील सतहरिया।
-
आज प्रतिस्पर्धा की दौड़ है। यहां पर रेल परिवहन की सुविधा न होने के कारण हमारे उत्पादन का माल महंगा पड़ रहा है। इससे बाजारों में मांग कम होती जा रही है। इसलिए उद्यम विकास के लिए सतहरिया को रेल सुविधाओं से जोड़ा जाना बहुत जरूरी है।
सुनील यादव, उद्यमी, सतहरिया।
..............................................................
संसाधन से ही क्षेत्र की पहचान बनती है। इतने बड़े औद्योगिक क्षेत्र में बस अड्डा न होना लज्जास्पद है। यहां पर बसों का ठहराव न होना बहुत ही दुःखद है। इसलिए यहां पर एक स्थायी बस अड्डे का निर्माण होना चाहिए।
-श्वेता पांडेय, उद्यमी, सतहरिया।
............................................................
सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में कहीं पर माल भेजने में काफी असुविधा होती है। सरकार से मांग है कि यहां पर एक लॉजिस्टिक्स पार्क और वेयरहाउस बनाया जाए।
-गुलाब पांडेय, उद्यमी सतहरिया।
.............................................................
वर्जन ...
सीडा में उद्यमियों की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया है, इसके लिए पत्राचार किया गया है। रेल और परिवहन निगम से बात करके समस्या को दूर करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें