फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का कोई शार्टकट नहीं: प्रो. विभा त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एनएसएस शिविर में रविवार को छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर कालेज के आसपास सफाई की। शिविर में छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। टीडी कॉलेज के शिविर में बीएचयू की प्रो. विभा त्रिपाठी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम से सफलता मिलती है। सफलता के लिए भगीरथ प्रयास की आवश्यकता होती है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा है कि स्वप्न में जीवन आनंद है, जागने पर जीवन सेवा है और सेवा ही आनंद है। प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। योग प्रशिक्षक विकास यादव ने शिविरार्थियों को विभिन्न प्रकार के योग-आसनों की शिक्षा दी। इस अवसर पर प्रो. राजीव रतन सिंह सिंह, डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ.माया सिंह, डॉ. विपिन कुमार सिंह, डॉ.जितेश सिंह, डॉ. हरिओम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। श्री राम महाविद्यालय आदमपुर निगोह में छात्र-छात्राओं ने मलिन बस्तियों से लेकर महाविद्यालय कैंपस तक स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य है, अपने आसपास गंदगी न रहने दे साफ सुथरा रखें। मुंगराबादशाहपुर: प्रो. रामनाथ पांडेय पीजी कालेज का विशेष शिविर ग्राम पंचायत भवन कमालपुर के प्रांगण में लगा। बिंदु पटेल ने स्वयं सेविकाओं के साथ जागरूकता रैली निकाला। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ#, वृक्ष धरा के आभूषण है करता दूर प्रदूषण है के स्लोगन के जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें